• February 10, 2023

Women’s T20 WC: आज से शुरू हो रहा है महिला टी20 वर्ल्ड कप, देखें पूरा शेड्यूल

Women’s T20 WC: आज से शुरू हो रहा है महिला टी20 वर्ल्ड कप, देखें पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। आज (10 फरवरी) से महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) का धमाल शुरू होने जा रहा है. पहले दिन मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका से टक्कर लेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 10.30 बजे खेला जाएगा. यहां भारतीय टीम अपना अभियान 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगी.

बता दे की इस वर्ल्ड कप में 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. 26 फरवरी को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा. यहां दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें 5-5 टीमों को रखा गया है. यानी कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जो इस प्रकार है

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

ऐसा है पूरा शेड्यूल
10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे. सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

 287 total views,  2 views today

Spread the love